रविवार, 6 सितंबर 2015

मोदी के विदेश दौरों पर 37 करोड़ खर्च, ऑस्‍ट्रेलिया में केवल टैक्‍सी का बिल 2.4 करोड़

मोदी के विदेश दौरों पर 37 करोड़ खर्च, ऑस्‍ट्रेलिया में केवल टैक्‍सी का बिल 2.4 करोड़



  • Sep 07, 2015, 10:12 AM IST

मोदी 26 मई, 2014 को पीएम बने थे। अगले महीने 15-16 मई को सबसे पहले भूटान गए। 16 अप्रैल, 2015 तक वह 16 देश घूम आए थे। इसके बाद 14 से 19 मई तक वह चीन, मंगोलिया और साउथ कोरिया गए। पिछले महीने वह यूएई के दौरे से लौटे हैं। इस तरह अब तक 20 देशों के दौरे कर चुके हैं।
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2014 से 2015 के बीच 20 देशों की यात्रा की है। इनमें से 16 देशों में भारतीय दूतावासों की ओर से 37.22 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। सबसे ज्यादा महंगी ट्रिप ऑस्ट्रेलिया की रही। वहां केवल किराये की कारों पर 2.5 करोड़ रुपए खर्च किए गए।
यह जानकारी आरटीआई के हवाले से मीडिया में आई है। चार देशों ने जानकारी नहीं दी।
ऑस्ट्रेलिया में करीब नौ करोड़ खर्च
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय दूतावास ने पीएम के ठहरने के लिए 5.60 करोड़ रुपए खर्च किए। उनके डेलीगेशन के लिए कार की बुकिंग में 2.40 करोड़ लगे। इस दौरे पर कुल 8.91 करोड़ रुपए खर्च हुए।
सबसे सस्‍ता दौरा भूटान का
अमेरिका, जर्मनी, फिजी और चीन में भी पीएम के दौरे पर काफी खर्च आया। पीएम का सबसे सस्ता दौरा भूटान का रहा। वहां केवल 41.33 लाख रुपए खर्च हुए थे।
अमेरिकी दौरे पर 6 करोड़ खर्च
पीएम ने सितंबर 2014 में न्यूयॉर्क का दौरा किया था। उस दौरान पीएम की सिक्युरिटी का जिम्मा संभालने वाली एसपीजी डेलीगेशन के होटल में ठहरने के पीछे 9.16 लाख खर्च किए गए थे। पीएम, विदेश मंत्रालय और पीएमओ के अफसरों के लिए 11.51 लाख रुपए में होटल के रूम्स बुक गिए गए थे। पीएम न्यूयॉर्क के पैलेस होटल में ठहरे थे। इस दौरान कुल 6.13 करोड़ रुपए खर्च हुए।
चीन में होटल का बिल 1 करोड़
चीन में होटल में ठहरने पर 1.06 करोड़ रुपए खर्च हुए, जबकि 60.88 लाख में कारें बुक की गई थीं। 5.90 लाख रुपए एयरक्राफ्ट से जुड़ी चीजों पर खर्च की गई।
इन दौरों पर खर्च की नहीं मिली जानकारी
जापान, श्रीलंका, फ्रांस, साउथ कोरिया के दूतावासों ने खर्च की जानकारी देने से इनकार कर दिया। कमांडेंट (रिटायर्ड) लोकेश बत्रा ने सभी 20 देशों के दूतावास या हाईकमिशन में आरटीआई फाइल कर पीएम के दौरे पर किए गए खर्च की जानकारी मांगी थी।
मनमोहन सिंह ने दस साल में जितने विदेश दौरे किए, मोदी उसका आधा एक साल में ही कर चुके हैं
- मनमोहन सिंह 2004 से 2014 के बीच प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान 40 देशों के 70 से ज्यादा दौरे किए। यूपीए-1 की सरकार के वक्त 30 और यूपीए-2 की सरकार के वक्त उन्‍होंने 40 विदेश दौरे किए।
कुल दौरों पर खर्च 640 करोड़
मनमोहन सिंह के सभी विदेश दौरों पर 640 करोड़ रुपए का खर्च आया। यह खुलासा तमिलनाडु के अारटीआई कार्यकर्ता डेनियल जेसुदास की अर्जी के जवाब में हुआ। सिंह ने 15 विदेश दौरे संसद का सत्र चलने के दौरान किए थे।
रफ्तार यही रही तो मोदी पांच साल में लगा देंगे शतक
मोदी एक साल में ही 20 देशों के दाैरे कर चुके हैं। यही रफ्तार रही तो मोदी 5 साल में सौ देश घूम चुके होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

विपिन सर (Maths Masti) और मैं

  विपिन सर (Maths Masti) और मैं विपिन सर (Maths Masti) और मैं